---Advertisement---

रांची: अधिवक्ता गोपाल कृष्ण मर्डर केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

On: August 4, 2024 4:56 AM
---Advertisement---

रांची: सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण मर्डर केस में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोशन कुमार को मुठभेड़ के बाद अनगड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण हत्याकांड मामले में शामिल अपराधियों को शनिवार की देर रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हालांकि अपराधियों की इस फायरिंग का पुलिस टीम ने भी जवाब देते हुए जवाबी फायरिंग की। पुलिस की इस कार्रवाई में एक अपराधी (रोशन कुमार) को गोली लगी, जिसके बाद वह घायल हो गया। इस घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया मुठभेड़ में घायल अपराधी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है। वहीं उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधी सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में उसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। बता दें, शुक्रवार को रोशन कुमार ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश की राजधानी रांची में फिर धांय-धांय, दहशत में लोग

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया