उत्तर प्रदेश

दो RPF जवानों की हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

उत्तरप्रदेश: 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर गहमर कोतवाली क्षेत्र में दो आरपीएफ जवानों का शव अलग- अलग स्थानों पर मिला था। मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। जानकारी के अनुसार आरोपी शराब तस्करी कर रहे थे और आरपीएफ के जवानों द्वारा रोके जाने पर उनकी हत्या करके ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि बीते दिनों दोनों आरपीएफ के दो जवानों की हत्या शराब तस्करों द्वारा ही की गई थी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।