लोहरदगा

लोहरदगा: एसपी आवास के पास पुलिस जवान ने ASI की गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

Lohardaga: लोहरदगा एसपी के सरकारी आवास के पास पत्नी और बच्चे के साथ किराए के घर में रह रहे पुलिस जवान अनंत सिंह मुंडा ने गुरुवार रात करीब 9.30 बजे एएसआई धर्मेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपनी इंसास राइफल से कई राउंड फायरिंग भी की। आरोपी जवान अनंत सिंह मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृत एएसआई धर्मेंद्र सिंह बिहार के बाढ़ निवासी थे। लोहरदगा में उनकी पोस्टिंग पुलिस कंट्रोल रूम में थी। अनंत सिंह मुंडा रांची के बुंडू प्रखंड का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार दो-तीन दिन से वह तनाव में चल रहा था। बुधवार रात करीब 8:45 बजे उसने अपनी पत्नी और बच्चे को घर के एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही अपनी सर्विस इंसास राइफल से फायरिंग की। पत्नी ने फोन से इसकी जानकारी एसपी कोठी कंट्रोल रूम में तैनात जवान जीतू को दी। इसके बाद एएसआई धर्मेंद्र सिंह जवानों के साथ अनंत सिंह के पास पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर उससे इंसास राइफल लेने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान अनंत ने धर्मेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी बीच अनंत की पत्नी और एएसआई के साथ गए जवान भागते हुए घर से निकले और एसपी को मामले की सूचना दी। इसके बाद अनंत को नियंत्रण में लेने के लिए एसपी हारिश बिन जमां ने ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया। हत्यारोपी जवान अनंत सिंह मुंडा के पास हथियार और काफी मात्रा में गोलियों की उपलब्धता के कारण उसपर काबू पाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 12 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।