पलामू

पलामू: मेला देखकर लौट रही लड़की से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलामू: मेदिनीनगर में सोमवार रात एक लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई। शिवाजी मैदान में डिज्नीलैंड मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों में से एक को स्टेशन रोड से कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। घटना रात करीब 11 बजे हुई। ओवरब्रिज के पास से युवकों ने पीड़िता को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में सद्दीक चौक के पास छोड़ दिया।

पीड़िता की सहेली ने तुरंत टीओपी-2 की पेट्रोलिंग पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रभारी राकेश कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर पीड़िता को बरामद किया और कुछ संदिग्धों को पकड़ा। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे पूछताछ चल रही है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।