झारखंडसरायकेला

सरायकेला:सेंट्रल जेल में पुलिस की औचक रेड

ख़बर को शेयर करें

सरायकेला: सेंट्रल जेल में पुलिस ने तकरीबन 3 घंटे की औचक रेड की गयी। जिससे कैदियों में हड़कंप मच गया। जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के मकसद से सरायकेला SP के निर्देश पर बीती देर रात यह रेड की गयी। रेड करने गयी टीम ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। कैदियों से पूछताछ भी की गयी। हालांकि इस छापेमारी में टीम को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। आज यानी शुक्रवार को DSP मुख्यालय प्रदीप उरांव ने बताया कि यह जांच जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए रूटीन प्रक्रिया के तहत की गयी थी। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस छापामारी टीम में सरायकेला SDPO समीर कुमार सेवइयां, चांडिल SDPO अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय DSP प्रदीप उरांव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।