राष्ट्रिय

कोलकाता रेप मर्डर मामले में आरोपी का होगा पाॅलीग्राफी टेस्ट, CBI को कोर्ट ने दी मंजूरी

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर कांड में कोर्ट ने आरोपी संजय राॅय के पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है। अब आरोपी संजय राय का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। जांच एजेंसी ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इससे पहले सीबीआई आरोपी का मनोवैज्ञानिक टेस्ट करा चुकी है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ट्रेनी महिला डॉक्टर से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी। महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त को अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष के अंदर मिला था। संजय रॉय इस केस में मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने घटना के तरंत बाद गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई थी, जो मामले में कई लेवल के जांच में जुटी है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।