---Advertisement---

सेना का अधिकारी बन ईंट व्यापारी को लगाया तगड़ा चूना, पूरा अकाउंट खाली

On: November 3, 2023 6:03 AM
---Advertisement---

पीड़ित व्यापारी ने भाजपा नेता विकास संग साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

जमशेदपुर: मानगो कुंवर बस्ती निवासी ईंट व्यापारी राणा प्रताप सिंह को सेना का उच्च अधिकारी बनकर फोन कर सोनारी मिलिट्री कैंप में ईट सप्लाई करने का ऑडर देने की बात कह कर झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने राणा प्रताप सिंह के अकाउंट से पूरा पैसा ही गायब कर दिया। राणा को झांसे में लेकर विश्वास दिलाने हेतु कहा गया कि आप उच्चतम क्वालिटी का एक गाड़ी ईंट सोनारी के मिलिट्री कैंप पर भेजने को कहते हुए बिल प्रोसेस एवं ऑर्डर देने हेतु 12500 रु जमा कराने को कहा। मिलिट्री कैंप में ईंट भेजने से पहले राणा सिंह के द्वारा दिए गए अकाउंट में 12500 रुपए जमा कर दिया गया। कुछ ही मिनट में राणा सिंह के अकाउंट में शेष पड़े लगभग ₹30000 अपने आप कट गए। राणा सिंह भौचक हो गए और गाड़ी वाले से संपर्क किया तो गाड़ी वाले ने कहा कि हम लोग सोनारी हवाई अड्डे के पास खड़े हैं कोई भी हमसे संपर्क नहीं कर रहा है।जो नंबर दिया गया था वह नंबर बंद हो चुका है । राणा सिंह को समझ में आ गया कि उनके साथ साइबर अपराधियों ने छल कर लिया है ।

राणा सिंह ने मामले की शिकायत साइबर थाने के साथ साथ मानगो थाना में किया। मौके पर राणा सिंह के साथ भाजपा नेता विकास सिंह एवं प्रभात कुमार शिकायत करने पहुंचे थे ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी

गोलमुरी एनटीटीएफ हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत!मचा हड़कंप

जमशेदपुर:श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में होली मिलन समारोह संपन्न

मानगो नगर निगम चुनाव परिणाम,जैसा की चर्चा और कयास लगाए जा रहे थे!सुधा गुप्ता जीती,पहली महापौर बनी