---Advertisement---

भाषण देने से नहीं बल्कि शिक्षा से मिटेगी गरीबी : गिरिनाथ सिंह

On: September 14, 2024 12:53 PM
---Advertisement---

गढ़वा: पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा प्रखंड गढ़वा पंचायत संग्रहे के जाला, ब्रह्मम स्थान, पंचायत भवन, संग्रहे खुर्द सहित विभिन्न गांव का दौरा किया गया। अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री गिरिनाथ ने कहा कि आज भी इस क्षेत्र में कई कठिनाइयां है। इससे हम पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं क्योंकि आज भी हमें गाड़ी मुख्य सड़क पर ही छोड़कर आना पड़ा यह समस्या आज भी बनी हुई है।

लेकिन मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जो समस्या नजर आ रही है, जैसे सड़क की समस्या सिंचाई की समस्या और शिक्षा की समस्या उसको हम नजरअंदाज नहीं करेंगे। लेकिन उसको चुनौती लेकर उसका समाधान करने की कोशिश करूंगा और आपको भी यह बात ध्यान में रखना होगा कि सिर्फ भाषण देने से गरीबी नहीं मिटेगी बल्कि शिक्षा से गरीबी मिटेगी। अंत में मंत्री जी ने कहा कि लोकतंत्र आपका अधिकार और सही गलत चुनाव भी आपका अधिकार है। आप अपने हिसाब से सही गलत चुनिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहन राम, सुरेश गुप्ता, नंदू चौधरी व्यास, मुन्ना महतो, पारस यादव, शिवनाथ चौधरी, रविंद्र सिंह, बाबुल सिंह, जयप्रकाश चौधरी मुखिया,लक्ष्मण पासवान बीडीसी,गिरवर तिवारी,विजय शर्मा उप मुखिया,राहुल वर्मा,कमलेश कुमार सिंह, मंजूर आलम, मुद्रिका पासवान, अंबिका पासवान,बनी गुरुजी,लक्ष्मी साहू,शंभु चौधरी, उदयलाल शर्मा, लालू राम,उदय चौधरी,विजय चौधरी,अनिल चौधरी,रामबदन यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now