---Advertisement---

प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर SIT ने किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

On: May 31, 2024 2:07 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

कर्नाटक: अश्लील वीडियो मामले में फंसे जेडीएस (JDS) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर SIT ने गिरफ्तार कर लिया। SIT की टीम रेवन्ना को लेकर सीआईडी ऑफिस पहुंची है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब तक तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें से 3 बलात्कार के और एक यौन उत्पीड़न का है। रेवन्ना को आज ही कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

हासन सांसद लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के समापन के बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल देश छोड़कर चले गए थे। करीब 34 दिनों बाद वह बेंगलुरु लौटे हैं। प्रज्वल के आगमन से पहले बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और शहर में सीआईडी कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

कर्नाटक के हसन निर्वाचन क्षेत्र के जेडी (एस) सांसद प्रज्वल जेडी (एस) नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में हसन से एनडीए के उम्मीदवार हैं। प्रज्वल द्वारा कई महिलाओं का यौन शोषण करने के वीडियो सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से जांच का आग्रह किया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now