---Advertisement---

झारखंड: अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की बेड से गिरकर मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे की भी गई जान; परिजनों ने किया हंगामा

On: November 2, 2025 6:28 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SBMCH) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती की गई एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुखद बात यह है कि महिला के साथ उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है मामला?


मृतका की पहचान बबली देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे उसे प्रसव के लिए SBMCH में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान कथित रूप से महिला बेड से गिर गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों का कहना है कि गिरने के बाद बबली देवी का ऑक्सीजन लेवल बेहद कम हो गया। स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

इसके बाद परिजन महिला को लेकर आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया। इसी बीच रांची ले जाने की तैयारी के दौरान बबली देवी ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप और हंगामा


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार सदमे में डूब गया। वे रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?


इस मामले में SBMCH के सुपरिटेंडेंट डॉ. ए. के. पूर्ति ने महिला के बेड से गिरने की बात से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि महिला की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे रेफर किया गया था।

जांच की मांग तेज


परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन