झारखंड

सिल्ली में मतदान को लेकर तैयारी पूरी

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली: सिल्ली के सभी मतदान केंद्रों पर  भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष  मतदान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे इलाके में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ईवीएम एवं पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की एक दिन पूर्व से ही तैनाती कर दी गई है।
क्षेत्र के  सभी कलस्टरों एवं  मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां समय से पहुंच गई है। 85 वर्ष से
ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंदों के  सहयोग के लिए पूरे प्रखंड में 444 वोलेंटियर्स अपनी सेवा देंगे। प्रत्येक बूथ पर चार वोलेंटयर्स तैनात रहेंगे। इनको विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। 85 एवं इससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग लाइन होगी ये  वोलेंटियेस उनको ईवीएम तक ले जाने में सहयोग करेंगे। इनके सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर भी रखे गए है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।