---Advertisement---

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोरों पर, 1051 कुंडिय महायज्ञ में लाखों श्रद्धालु इतिहास का बनेंगे साक्षी

On: September 23, 2023 1:18 PM
---Advertisement---

प्रवेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल भी होंगे शामिल

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- श्री बंशीधर नगर प्रखंड के पाल्हे-जतपुरा गांव में आयोजित भव्य व विशाल 1051 कुंडिय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला व हवन कुंड का निर्माण कार्य पंडित तारकेश्वर पांडेय के निर्देशन में प्रयागराज के कारीगरों के द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को यज्ञ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र चौबे, सचिव अनीश कुमार शुक्ला व मीडिया प्रभारी रजनीश कुमार मंगलम में संयुक्त रूप से दी।

मीडिया प्रभारी ने कहा कि भारत देश में रहने वाले भारतीय वैदिक संस्कृति को मानने व आदर करने वाले सभी लोग कलश जल शोभा यात्रा में भाग लेकर कलश उठा सकते हैं। इसके लिए व्यवस्था व उपलब्धता के अनुरूप वस्त्र व कलश की व्यवस्था स्वयं कलश उठाने वाले श्रद्धालु भक्त को ही करना है। कलश जल शोभा यात्रा में शामिल होने से पहले अपने-अपने घर से श्रद्धालु भक्तगण शुद्ध भोजन करके आएंगे।

कलश जल शोभायात्रा पाल्हे जतपुरा गांव स्थित यज्ञ स्थल से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से उसका कला, जंगीपुर, पेट्रोल पंप, हेन्हो मोड़ अहिपुरवा मोड़, बस स्टैंड, चेचरिया होते हुए ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद वापसी में यज्ञ स्थल के दक्षिण से गुजरी बांकी नदी से सभी श्रद्धालु भक्तगण विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने-अपने कलश में जल भरकर यज्ञशाला पहुंचेंगे। यज्ञशाला में कलश स्थापित किया जाएगा। यज्ञ को लेकर आगामी 23 अक्टूबर को कलश जल शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा 28 अक्टूबर को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। कलश जल शोभा यात्रा में राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी भाग लेंगे। वहीं 27 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय धर्म सम्मेलन में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद