---Advertisement---

महासम्मेलन की तैयारी पूरी, पिछड़ा वर्ग के हजारों कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार : ओबीसी एकता अधिकार मंच

On: September 29, 2024 10:34 AM
---Advertisement---

गढ़वा: रविवार को ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी, केंद्रीय सचिव रवींद्रनाथ ठाकुर, चंपा देवी, डॉ इश्तियाक रजा ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि कल गढ़वा टाउन हॉल में ओबीसी एकता अधिकार मंच का विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है हम प्रेस के माध्यम से समस्त पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्ध अभिभावक नौजवान साथियों को आमंत्रित करते हैं।


केंद्रीय सचिव रविंद्रनाथ ठाकुर ने कहा कि कल गढ़वा टाउन हॉल से उठी पिछड़ों की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी। इस महासम्मेलन से राजनीतिक भूचाल आने वाला है। अब पिछड़ों की अनदेखी करना राजनीतिक दलों के लिए घातक साबित होगा। कल हजारों हजार की संख्या में पिछड़ा समाज के लोग इस सम्मेलन के माध्यम से अपने एकजुटता का परिचय देंगे एवं अपने हक एवम् अधिकार के लिए हुंकार भरेंगे।


डॉ इश्तियाक रजा ने कहा कि अब पिछड़ा समाज जग चुका है। इस समाज की अनदेखी करने वालों की इट से ईट बजा देंगे चंपा देवी ने कहा कि कल के महासम्मेलन से इस गूंगी बहरी सरकार की नींद खुलेगी। मौके पर रामाशंकर ब्रेजियर, अब्दुल मनान, हमीदुल्लाह अंसारी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी