
जमशेदपुर: आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर सोमवार को कीताडीह ग्राम सभा की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री अशोक भृंगराज ने की।
बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों को आमंत्रित करने, आयोजन की व्यवस्था तथा विभिन्न गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में इस वर्ष मोटरसाइकिल रैली निकालने के प्रस्ताव पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता तथा वन भोज के आयोजन पर भी सहमति बनी। सभी कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से उत्तरी कीताडीह पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार ताती, नंदा ग्राम सभा के सचिव एडन कंडुलना, ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष एडन टोपनो, संजय बरला, डेनियल आलंड, विक्की कंडुलना, खेला सोरेन, अजय टियू, रोशन पूर्ति, शिशिर कुजूर, मनोज गोप, राहुल मंडल, अनिल उरांव, चक्रधर जामुदा, दुर्गा मुर्मू एवं जादू मुर्मू सहित ग्राम सभा के कई सदस्य उपस्थित रहे।




