झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति, बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना के विमान से रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति, 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति, ओड़िशा चली जाएंगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।