---Advertisement---

रांची: BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

On: February 15, 2025 9:51 AM
---Advertisement---

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति का राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और संस्थान के आला अधिकारियों ने मेसरा परिसर में उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभाग के छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज बीआईटी मेसरा के शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन है। आज टेक्नोलॉजी ने काफी प्रगति की है। इसमें सबसे बड़ा परिवर्तन एआई, एनीमेशन जैसी चीजों ने लाया है। विकसित भारत के निर्माण में इसका बड़ा योगदान है। केंद्र सरकार अभी एआई को एकीकृत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। बीआईटी मेसरा ने इससे संबंधित पाठ्यक्रम में शुरू करके बड़ा कदम उठाया है, जो खुशी की बात है।

इस प्रदर्शनी में संस्थान के छात्र और शिक्षकों द्वारा किए गए तकनीकी नवाचार, अनुसंधान प्रोजेक्ट्स और विकास कार्यों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी ने BIT मेसरा के शैक्षणिक और तकनीकी क्षेत्र में किए गए प्रयासों की उत्कृष्टता को उजागर किया। BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ राष्ट्रपति के बीच BIT मेसरा के विकास, भविष्य की योजनाओं और तकनीकी क्षेत्र में नवाचारों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद

पलामू: दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की बाइक अनियंत्रित,मौत,परिजनों में कोहराम

झारखंड:मंत्री इरफान के स्वास्थ्य विभाग में एक और घोटाले की बदबू,मुख्य सचिव ने दी अपर सचिव को जांच के आदेश

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित