झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड में हो गई एंट्री,गवर्नर व सीएम ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत और देखें

ख़बर को शेयर करें

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड में एंट्री की खबर है प्रदेश की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार की शाम रांची पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। रांची एयरपोर्ट से लोक भवन तक कड़ी सुरक्षा और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रपति का काफिला लोकभवन पहुंचा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच चुकी हैं. रांची एयरपोर्ट से लेकर लोकभवन तक पहुंचाने के दौरान पूरे रूट लाइन में रांची पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी. एयरपोर्ट से राजभवन निकलने से पहले ही रूट लाइन में तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में थे. करीब 20 से 22 मिनट के भीतर ही राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच लोकभवन पहुंच गया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की रात लोकभवन में ही विश्राम करेंगी. उसके बाद सोमवार को वह सरायकेला -खरसावां और जमशेदपुर में होने वाले दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. दोनों जगह कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति वापस रांची लौटेंगी और रात्रि विश्राम लोकभवन में करेंगी. मंगलवार को गुमला में वो कार्यक्रम में शामिल होंगी.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।