---Advertisement---

मानस मणि दीप सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने मायापुर पंचायत सचिवालय में किया झंडोतोलन

On: August 15, 2024 3:15 PM
---Advertisement---

गारू (लातेहार):-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मानस मणि दीप सेवा संस्थान के अध्यक्ष और वर्तमान मायापुर पंचायत के मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने मायापुर पंचायत सचिवालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुभाष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की असली सार्थकता तब होती है जब समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिले और कोई भी नागरिक अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मायापुर पंचायत में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्रों में कई योजनाओं पर काम चल रहा है, जिसका लाभ सीधे तौर पर ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे एकजुट होकर इन विकास कार्यों में अपना सहयोग दें और पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाने के लिए संकल्पित हों।

इस अवसर पर पंचायत सचिवालय के कर्मचारी, स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक, छात्र, और अन्य ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। झंडोतोलन के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुभाष कुमार सिंह ने बच्चों को उनके उत्साह और भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें देश का भविष्य बताया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद