---Advertisement---

रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर लंबित मामलों के निष्पादन हेतु पत्र सौंपा

On: August 1, 2024 3:46 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले और राशन कार्ड में नए सदस्य जोड़ने के लंबित आवेदनों की यथाशीघ्र निष्पादन के संबंध में अवगत कराये। डॉ राकेश किरण ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में भोजन का अधिकार कानून लागू है। जिसके तहत हर जरूरतमंद निर्धन व्यक्ति को राशन देना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार के द्वारा सराहनीय प्रयास भी किया जा रहे हैं परंतु खेदपूर्वक कहना पड़ रहा है कि रांची जिला में पीएचएच राशन कार्ड में नए सदस्यों को जोड़ने संबंधी कुल 67530 आवेदन BSO से अग्रसारित करके DSO के स्तर पर लंबित है पूरे राज्य में इसकी कुल संख्या 857183 है । इससे जनता बेहद परेशान है तथा कई सारी सरकारी योजनाएं जिसमें राशन कार्ड होना अनिवार्य होता है से वे वंचित रह जा रहे हैं । साथ ही डॉ राकेश किरण ने झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया की राज्य की वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप अगर संभव हो तो राज्य सरकार के लाभुकों की संख्या का लक्ष्य बढ़ाने का उपाय करें या फिर तत्काल केंद्र सरकार से इसका आग्रह करें । मौके पर मौजूद झारखंड प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने डॉक्टर राकेश को आश्वस्त किए की राज्य के जितने गरीब वंचित हैं जिनका राशन कार्ड से किसी वजह से नाम छूट गया है या जिनका नाम जोड़ना है उनको यथाशीघ्र सूचीबद्ध करने का काम किया जाएगा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

रानीश्वर:आदिवासी सेंगेल अभियान ने शहीदों को किया नमन, समाज के लिए रखी मांगे

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक :विनोद पांडेय