---Advertisement---

G-7 समिट में भाग लेने इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

On: June 14, 2024 5:19 AM
---Advertisement---

Apulia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंच चुके हैं। ब्रिंडिसी हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए भारतीय दूतावास के अधिकारी भी पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इस समिट में कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गुरुवार को इटली के दौरे पर निकलते समय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, एनर्जी, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर होगा। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा है। भारत को इस सम्‍मेलन में आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री के अपनी यात्रा से इतर, G-7 देशों के नेताओं के साथ-साथ आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और चर्चा करने की भी उम्मीद है। G-7 समूह में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमरीका शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का शेड्यूल (14 जून)

10:45-11:10: फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता।

11:10-11:30: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ वार्ता।

13:30: G-7 समिट वेन्‍यू बोर्गो इम्‍नेजिया में आगमन।

13:45: इटली की पीएम के साथ वेलकम फोटो सेशन।

14:00-17:30: G-7 आउटरीच सेशन।

17:30-17:45: फैम‍िली फोटो सेशन।

17:50-18:15: जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ के साथ द्विपीक्षीय वार्ता।

18:20-18:40: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता।

18:40-19:30: स्‍पेशल मीटिंग।

19:30-19:55: जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता।

20:30-21:30: सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के साथ इटली की पीएम मेलोनी डिनर होस्‍ट करेंगी।

(टाइमिंग इटली के स्‍थानीय समय के अनुसार है)

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें