---Advertisement---

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री मोदी जी की है- अलखनाथ पांडेय

On: February 23, 2024 11:11 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- आज गढ़वा नगर परिषद के अति पिछड़े सोनपुरवा लाइन उस पार वार्ड में भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय के प्रयास और पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा डीप बोर करवाया गया।

कुछ महीनों पहले अलखनाथ पांडेय और पलामू सांसद के द्वारा वार्ड की जनता के साथ समस्या को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया था। मोहल्लेवासी कुंआ के पानी से एवं कई किलोमीटर पैदल चलकर पीने का पानी लाते थे। जिसमें सभी लोगो के द्वारा डीप बोर की मांग की गई थी। तब सांसद के द्वारा आस्वस्त किया गया था कि बहुत जल्द डीप बोर कराया जायेगा।

जो कि आज डीप बोर कराकर सांसद के द्वारा वादा पूरा किया गया। जिससे स्थानीय लोगों में काफी ख़ुश और उत्साहित है। साथ ही इस डीप बोर से वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, गढ़वा जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे और गढ़वा नगर मंडल सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल का आभार व्यक्त किया।

मौके पर गढ़वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय के द्वारा डीप बोर से पहले नारियल फ़ोड कर पूजा अर्चना किया गया। साथ ही डीप बोर होने पर वहां की जनता को बधाई व शुभकामनाएं दिए।

साथ में गढ़वा ज़िला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे,गढ़वा शहर के सांसद प्रतिनिधि चन्दन जायसवाल,भाजपा नेता रौशन धर दुबे,गांधी पासवान,उपेन्द्र राम,अजय पासवान,दीपक कुमार,प्रदीप राम,राजेश राम,राजू राम,अशोक कुमार,सुरेश बिंद,कुंदन कुमार,चंदन राम,राजकुमारी कुंवर,शारदा देवी,माया देवी,सुनीता देवी,चंदा देवी,पूनम देवी,मामू सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now