July 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद भवन पर आतंकी हमले के 22वीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Picsart_23-12-13_10-10-37-364.jpg

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- संसद के शीत सत्र के आठवें दिन आज पीएम नरेंद्र मोदी सुबह-सुबह ही संसद भवन पहुंच गए। उन्होंने संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए हमलों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद भवन पर हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed