झारखंड

11 फरवरी को रांची आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को रांची आयेंगे। 11 फरवरी को रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा एसटी मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है। मोर्चा की ओर से रांची के प्रभात तारा मैदान में जनजाति सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें पीएम जनजाति समाज के साथ सीधा संवाद भी कर सकते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री 14 नवंबर को रांची आये थे और 15 नवंबर को खूंटी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।