राष्ट्रिय

OYO होटलों में धड़ल्ले से चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, लड़कियों की नीलामी, होटल सील

झारखंड वार्ता

छत्तीसगढ़:- भिलाई जिले के वैशालीनगर क्षेत्र में स्थित एक OYO होटल में छापेमारी कर धड़ल्ले से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया गया। लंबे समय से इस रिहायशी कॉलोनी के लोग OYO होटलों में अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायत कर रहे थे, स्थानीय लोगों के अनुसार इन होटलों में लड़कियों की नीलामी भी की जाती है। लेकिन पिछली सरकार में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद स्थानीय विधायक सेन, होटल सील करने नगर निगम और पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस कार्रवाई में नगर निगम उपायुक्त ने दो होटलों को तत्काल सील किया और दूसरे होटल के दस्तावेजों को जांच के लिए ले जाया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।