---Advertisement---

झारखंड में एक सप्ताह तक मनाया जाएगा विरोध दिवस : AISMJWA

On: September 17, 2024 4:42 PM
---Advertisement---

रांची: आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के जमशेदपुर शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता के लापता होने व उनके परिवार को प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है.पत्रकार आशीष गुप्ता कल से ही लापता हैं जो कि पूरे झारखंड के पत्रकारों के लिए चिंता का विषय है.

ऐसी सूचना मिल रही है कि जमशेदपुर में 2018 बैच के दारोगा व जादूगोडा़ थाना प्रभारी अभिषेक कुमार उनसे व्यक्तिगत रूप से खुन्नस निकाल रहे थे और इसलिए एक फर्जी मामले में तीन मार्च 2024 को थाना प्रभारी से हुई बहस से मामले ने तूल पकड़ लिया है.


आशीष के परिजनों को कल सुबह से ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार बेवजह परेशान कर रहे हैं.इससे आशीष के परिजन काफी भयभीत हो गए हैं कि उनके साथ पुलिस द्वारा विशेषकर केस के आईओ और थानेदार द्वारा दुर्व्यवहार क्यों किया जा रहा है?


आज एसोसिएशन के अलावा इस घटना को लेकर विभिन्न जिलों के प्रेस क्लब भी जमशेदपुर पुलिस की निंदा काला बिल्ला लगाकर सुबह से ही करते रहे हैं.


अवकाश होने के बावजूद भी इस घटना पर पत्रकार एकजुटता दिखाते हुए काला बिल्ला लगाकर ही अपने घर से बाहर निकलें हैं.राज्य के विभिन्न जिलों में गत् 4-5 वर्षों से पत्रकारों पर फर्जी मामले और हमले भी हुए हैं और इस पर झारखंड सरकार,पुलिस-प्रशासन व विपक्ष भी खामोश रहा है.


इस घटना के संदर्भ में AISMJWA ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जयसवाल बंटी ने कहा कि हम चुप नहीं बैठेंगे और झारखंड में दर्ज हो रहे फर्जी मामलों के विरोध में एक सप्ताह तक अलग-अलग जिलों में विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.श्री जयसवाल ने सभी प्रमंडल और जिला कमेटियों को सुझाव दिया है कि आप सभी तीन दिन के अंदर अपने जिला के‌ उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का काम शुरू कर दें.


एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने दो टूक कहा है कि जादूगोड़ा थाना प्रभारी को अविलंब निलंबित किया जाना चाहिए ताकि पत्रकारों के परिजनों को प्रताड़ित करने की यह परंपरा समाप्त हो.वे बोले ये कहां का न्याय है कि पत्रकारों को फर्जी मामले दर्ज कर जेल भेजने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाए.
ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अरूण मांझी ने कहा है कि इस मामले में हम सभी राज्यपाल,मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव व डीजीपी से मिलेंगे.वे बोले पहले भी झारखंड के कुछ जिलों में पत्रकारों पर लगभग 25-30 फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं और लगभग सभी मामले 4-5 साल से जांच के नाम पर अकारण ही लंबित पड़े हुए हैं ताकि पत्रकार दबाव में रहें और अवैध धंधों पर ख़बरें न लिखें.


एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार अभय पल्लिवार ने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदेहास्पद नजर आ है इसलिए ऐसे मामलों पर सीआईडी जांच से ही सच्चाई बाहर आएगी.


इधर ऐसोसिएशन के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने कहा कि तीन मार्च को ऐसोसिएशन द्वारा आशीष गुप्ता पर दर्ज फर्जी मामले का विरोध किया गया था और ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को भी सूचित किया गया था.चरणजीत ने बताया कि इसके अलावा भी कोल्हान में दर्ज तीन-चार फर्जी मामले डीआईजी कोल्हान तक पहुंचाए गए थे जिस पर अब तक क्या हुआ पता नहीं चल पाया है?श्री सिंह ने कहा कि आज आशीष गुप्ता प्रकरण पर हो रही प्रक्रियाओं में कुछ विरोधी गुट के‌ पत्रकार भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे ताकि आशीष गुप्ता को जेल भेजा जा सके.


एसोसिएशन के प्रदेश से लेकर जिला तक के पत्रकार अब चुप नहीं बैठेंगे क्यों कि एक तो बनावटी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और अब तो आलम यह है कि परिजनों को भी तंग किया जा रहा है मानों पत्रकार न हो कोई दुर्दांत अपराधी पकड़ना हो.

अक्सर ऐसा देखा गया है कि पत्रकारों को अवैध धंधों पर खबर लिखने या सवाल पूछने पर सुनियोजित तरीके से फंसाया जा रहा है.आशीष गुप्ता के मामले में थाना प्रभारी से हुई बहस के बाद ही जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पत्रकार और उसके परिवार को टारगेट कर परेशान करते आ रहे हैं.जब थाना प्रभारी को हटाया नहीं जाएगा एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगा,विरोध जारी रहेगा.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन