---Advertisement---

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन कल, मॉनिटरिंग के लिए वरीय अधिकारी प्रतिनियुक्त

On: December 17, 2024 4:14 PM
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड पुलिस राज्य के सभी जिलों में कल (18 दिसंबर) जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन करेगी. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 18 मुख्य मुद्दे पर आम जनता की समस्या सुनी जायेगी और उनकी मदद की जायेगी.

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए 23 जिलों में 23 आईजी, डीआईजी और कमांडेंट रैंक के अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है. प्रतिनियुक्त अधिकारी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश का सही से अनुपालन हो रहा है या नहीं, आम जनता से मिली शिकायत का सही तरीके से निवारण किया जा रहा है या नहीं, पुलिस पदाधिकारी व कर्मी के खिलाफ दुर्व्यवहार से संबंधित प्राप्त शिकायत को लेकर नियमानुसार कार्रवाई हो रही है या नहीं, आम जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार सम्मानजनक है या नहीं और जिले के एसपी द्वारा प्राप्त शिकायतों का निष्पादन सही ढंग से किया जा रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करेंगे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गदड़ा:सड़क की दुर्दशा के खिलाफ महिलाओं का रौद्र रूप,सड़क जाम कर सांसद विधायक नेताओं को जमकर कोसा,और!

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा