---Advertisement---

ओबीसी एकता अधिकार मंच का जनसंपर्क अभियान जारी, विकास की अनदेखी पर बी.डी. प्रसाद ने उठाई आवाज

On: September 28, 2024 2:49 PM
---Advertisement---

कुम्भी कला (पलामू): ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी बी.डी. प्रसाद ने कुंभीकला पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास की धीमी गति और सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव पर चिंता व्यक्त की।


हताई में सुशील सिंह, अदरू मुनि जी, नवल सिंह, और कीरित सिंह की उपस्थिति में बी.डी. प्रसाद ने कहा, “गांवों तक विकास के लाभ नहीं पहुंच पाए हैं। ग्रामीण पेंशन और अन्य योजनाओं से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं मिलती।” उन्होंने तमदागा और बनखेता में भी इसी समस्या को रेखांकित किया।


प्रसाद ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे ऐसे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें जो उनकी समस्याओं को समझें और ईमानदारी से काम करें। गलत प्रतिनिधि चुनने से विकास रुकता है और भ्रष्टाचार बढ़ता है।


बनखेता में संतोष यादव, मदन यादव, मनोज सिंह, उपेंद्र यादव, नन्देता यादव और गणेश विश्वकर्मा की उपस्थिति में उन्होंने आश्वासन दिया कि ओबीसी एकता अधिकार मंच ग्रामीणों की समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा करेगा।

अंत में, बी.डी. प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे संगठित होकर जागरूकता बढ़ाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने झारखंड के 24 वर्षों के विकास की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि, गांवों में आज भी मूलभूत समस्याएं हैं, जैसे जर्जर सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now