खासम ख़ास

पंजाब: आप नेता अनोख मित्तल पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला, पत्नी की मौत

पंजाब: आप नेता और कारोबारी अनोख मित्तल व उनकी पत्नी मानवी मित्तल पर लुधियाना में सिधवा नहर पर डी मार्ट के नजदीक चार पांच हथियारबंद लोगों की ओर से उनकी कार रुकवा हमला बोल दिया गया। इस जानलेवा हमले में उनकी पत्नी मानवी मित्तल की मौत हो गई जबकि अनोख मित्तल को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। दंपती पर लुटेरों ने धारदार हथियारों से हमला कर नकदी, सोने के गहने, मोबाइल और रिट्ज कार लूट ली।

पूरी घटना कल रात 12:00 बजे के बाद की बताई जा रही है। दोनों पति-पत्नी शहर से बाहर खाना खाने को गए थे और वापसी में सिधवा नहर डी मार्ट के नजदीक उनकी गाड़ी को रोककर उन पर हमला बोला गया और तेज धार हथियार से अनोख मित्तल और उनकी पत्नी पर के शरीर पर कई घाव किए गए। बताया जाता है कि अनोख मित्तल ने हमलावरों से बचने के लिए उनसे भिड़ने की कोशिश भी की, लेकिन हमलावर तेजधार हथियारों से लैस थे। स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया जहां मानवी मित्तल को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मानसिक मानवी मित्तल के सिर पर तेज हथियारों से कई अटैक किए गए।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।