---Advertisement---

‘यहां स्वदेशी माल बिकता है’ का बोर्ड लगाएं दुकानदार : पीएम मोदी

On: August 26, 2025 11:43 AM
---Advertisement---

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक बार फिर स्वदेशी और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारी और दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बड़े-बड़े बोर्ड लगाएं, जिन पर साफ लिखा हो – “मेरे यहां स्वदेशी माल बिकता है।”

पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे कदम भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।

त्योहारों को बताया आत्मनिर्भरता का अवसर

मोदी ने खासतौर पर आने वाले त्योहारी मौसम का जिक्र करते हुए कहा– “अब नवरात्रि, विजयदशमी (दशहरा), धनतेरस और दीपावली आ रहे हैं। ये सिर्फ संस्कृति और परंपरा के उत्सव नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता के भी पर्व होने चाहिए। हमें अपने जीवन का मंत्र बनाना चाहिए कि जो भी खरीदेंगे, वह ‘मेड इन इंडिया’ होगा, वह स्वदेशी होगा।”

आयातित सामान से परहेज करने की अपील

प्रधानमंत्री ने व्यापारियों से अपील की कि वे अन्य देशों से आयातित वस्तुओं को बेचने से परहेज करें। उनका कहना था कि यह छोटे लेकिन असरदार कदम देश की प्रगति और समृद्धि में अहम योगदान देंगे।

वोकल फॉर लोकल का दोहराया मंत्र

मोदी ने कहा कि दुकानदारों और व्यापारियों को ‘मेरे यहां स्वदेशी बिकता है’ लिखा बोर्ड लगाने में गर्व महसूस करना चाहिए।
उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 11 वर्षों में वे लगातार “वोकल फॉर लोकल” और “मेक इन इंडिया” पर ज़ोर देते आए हैं।


पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है। भारत ने हाल ही में अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था के खिलाफ अपना रुख और सख्त किया है। इस पृष्ठभूमि में पीएम मोदी का स्वदेशी पर जोर देना विशेष महत्व रखता है।

त्योहारों के सीजन में पीएम मोदी की यह अपील देशवासियों और व्यापार जगत के लिए सीधा संदेश है कि आर्थिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक गौरव साथ-साथ चल सकते हैं। उनका मानना है कि “स्वदेशी अपनाना ही देश की प्रगति और आत्मनिर्भर भारत का सबसे मजबूत आधार है।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत