---Advertisement---

पूर्वी सिंहभूम में पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जदयू ने निष्पक्ष जांच की मांग की

On: June 23, 2026 12:20 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम इकाई ने जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बेचे जा रहे ईंधन की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है। पार्टी के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर निर्धारित ई-20 मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जदयू का कहना है कि इससे वाहनों के माइलेज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इंजन संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पार्टी ने मांग की है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों से ईंधन के नमूने एकत्र कर मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में उनकी जांच कराई जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।
जदयू नेताओं ने कहा कि यदि जांच में किसी पेट्रोल पंप द्वारा निर्धारित मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now