---Advertisement---

संत माईकल +2 स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

On: December 19, 2025 8:55 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- संत माईकल +2 स्कूल, मूरी में कक्षा सातवीं से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चो ने बहुत उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । विद्यार्थियों को चार समुह में बाँटा गया था डॉ. बी. आर. अंबेडकर ग्रुप, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ग्रुप , स्वामी विवेकानंद ग्रुप एवं भगत सिंह ग्रुप । प्रत्येक ग्रुप में सात – सात विद्यार्थी भाग लिए।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विषयो जैसे मैथोलॉजी , करेंट अफेयर्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी,गेम एंड स्पोर्ट्स एवं रैपिड फायर से प्रश्न पूछे गए। सभी प्रतिभागियों के बीच काफी उत्साह का माहोल था एवम् सभी ने शत प्रतिशत प्रश्नों के उत्तर देने की कोशिश किए। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली का गठन किया गया था। जिसमे मनीषा सिंह, प्रीति नंदा, जयंत कुमार महतो, रमेश गौराई, अजय चिक बराईक ,शंकर महतो एवं राहुल कुमार मिलन उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने कहा की इस तरह के प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होते हैं तथा आगे भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में अपने आप को तैयार कर सकते हैं। प्राचार्य सी. एल. प्रजापति ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए इस प्रतियोगिता के महत्व बताए और कहा की क्विज प्रतियोगिता विद्यार्थियों के ज्ञान का अनौपचारिक मूल्यांकन होता है और इसमें सभी को भाग लेना चाहिए।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकाएं उत्पल कुमार,प्रीति लता मुंडू ,वंदना कुमारी, ममता गोस्वामी, एन. सी. साहू ,डोली महतो,नीता कुमारी, निखिल अभिषेक सुरीन,सीमा झा,प्रतिमा कुमारी, दीपिका कुमारी, किशोर कुमार एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा: सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर लगेगी लगाम, झारखंड कोचिंग नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी

रांची: कुत्ते को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला; एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

जुगसलाई की समस्याओं को लेकर नप कार्यालय अभियंता को सेवा ही लक्ष्य संस्था ने मांग पत्र सौंपा

सरायकेला:रेलवे इंस्टिट्यूट आदित्यपुर में 4th रेलवे बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 आयोजित,10 टीमों ने लिया हिस्सा

रांची में सद्भावना सम्मान समारोह आयोजित, उपायुक्त ने भाईचारे और शांतिपूर्ण पर्व आयोजन का किया आह्वान