---Advertisement---

राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड लोकसभा सीट, उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी

On: June 17, 2024 5:06 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से जीते थे। भारतीय जन प्रतिनिधित्व कानून के मुताबिक राहुल को चुनाव नतीजे घोषित होने के 14 दिनों के भीतर एक सीट को छोड़नी थी। लिहाजा उन्होंने रायबरेली सीट को अपने पास रखने का फैसला किया। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की बैठक के बाद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया।

फैसले के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि वे वायनाड सीट जरूर छोड़ रहे हैं लेकिन वो वहां जाते रहेंगे और प्रियंका गांधी रायबरेली का साथ नहीं छोड़ेंगी। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि वो किस सीट को छोड़ेंगे और किसे रखेंगे इसे लेकर उनके मन में दुविधा है, लेकिन वो ऐसा फैसला करेंगे जिससे दोनों लोकसभा सीटों के वोटर खुश रहें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now