---Advertisement---

7 मई को राहुल गांधी गुमला और चाईबासा में करेंगे चुनावी सभा

On: May 5, 2024 8:48 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। नामांकन के समय से ही भाजपा के कई बड़े नेताओं का झारखंड दौरा हो चुका है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी 3 और 4 मई को झारखंड दौरे पर रहें। इस दौरान उनका रोड शो भी हुआ और कई संसदीय सीटों पर चुनावी सभाएं भी हुईं।

अब इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 मई को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। लोहरदगा, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए गुमला के सिसई में उनकी जनसभा होगी। इसके साथ ही चाईबासा में भी राहुल गांधी की जनसभा इसी दिन प्रस्तावित है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राहुल गांधी जनसभा करने के लिए सात मई को रांची पहुंचेंगे। लोहरदगा और खूंटी दो लोकसभा सीटों को लेकर गुमला के सिसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं चाईबासा में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित

जमशेदपुर:बजबजाती सड़क का दंश झेल रहे हैं मानगो ब्रम्हा पथ निवासी

जमशेदपुर:आजादनगर में हथियार लहराने वाले दहशतगर्दो को पुलिस ने दबोचा, कराया पैदल मार्च

पलामू: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात फैज खान को लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा,मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के कार्यों को बता रही अपना