---Advertisement---

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर छापेमारी खत्म, कई दस्तावेज जब्त

On: December 16, 2023 4:51 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी खत्म हो गई। यह छापेमारी 10 दिनों से चल रही थी। आयकर विभाग की टीम ने सांसद के आवास से कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। शुक्रवार की देर शाम आयकर विभाग के अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान सांसद के आवास से रवाना हो गये। आयकर विभाग की टीम ने जियो सर्विलांस मशीन से आवास के पूरे परिसर की भी जांच की थी।

6 दिसंबर को आयकर विभाग ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रांची, ओडीशा, लोहरदगा और कोलकाता में स्थित करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। जिसमें उड़ीसा स्थित ठिकानों से 354 करोड़ रुपए नकद मिले थे। इस मामले में जल्द ही आयकर विभाग, साहू ग्रुप ऑफ कंपनी से जुड़े अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है। पूरे ऑपरेशन की अंतिम मूल्यांकन रिपोर्ट, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को प्रक्रिया के अनुसार भेज दी गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डेढ़ साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े डकैती की साजिश के दो फरार आरोपी, परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित