
मझिआंव(गढ़वा) : बाजार क्षेत्र में चल रहे दो अवैध क्लिनिक पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोबिंद प्रसाद सेठ सहित चार सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी की गई।जिसमे बी शर्मा का हड्डी क्लिनिक सील कर दिया गया। जबकि क्लिनिक में बैठे बी शर्मा के एक कर्मी जपला निवासी जयेंद्र शर्मा के पुत्र अजय शर्मा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही क्लिनिक से साईं फ्रैक्चर क्लिनिक का लेटर पैड, मेडिकल किट, कॉटन बैंडेज, रोल बैंडेज, सहित कई चिकित्सीय समान भी जब्त किया गया। इधर छापेमारी की खबर लीक होते ही मुख्य पथ पर शिव मंदिर के समीप नेयाज अहमद अपने क्लिनिक का सटर गिराकर फरार हो गये।

फोटो – अवैध हड्डी क्लिनिक सील करते पदाधिकारी


