

रांची: झारखंड में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी छापामारी चल रही है। बताया जा रहा कि आयुष्मान योजना में घोटाले को लेकर छापामारी चल रही है। बिना इलाज पैसे क्लेम करने का आरोप है।
बता दें कि आयुष्मान योजना में हुई गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद इसे लेकर ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था, जिसके बाद अब इस मामले में जांच की जा रही है. इस पूरे मामले में रांची के पीपी कंपाउंड स्थित MD INDIA HEALTH INSURENCE के ब्रांच ऑफिस में भी ईडी की टीम पहुंची है जो फिलहाल जांच कर रही है. रांची के पीपी कंपाउंड स्थित तौरूश टावर में स्थित MD INDIA HEALTH INSURENCE के ऑफिस में ईडी के अधिकारी तमाम कागजातों को खंगाल रहे हैं.
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




