---Advertisement---

ट्रेन की टक्कर से जंगली हाथी की दर्दनाक मौत, किता रेलवे स्टेशन पर रेल परिचालन हुआ बाधित।

On: March 10, 2025 4:18 PM
---Advertisement---

संवाददाता – अमित दत्ता

सिल्ली :- जंगलों में बढ़ती इंसानी दखलअंदाजी का खामियाजा एक बार फिर बेगुनाह वन्यजीव को भुगतना पड़ा। रांची रेल मंडल के किता रेलवे स्टेशन के समीप हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन संख्या 68036 की चपेट में आने से एक विशालकाय जंगली हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से एक हाथी चलती ट्रेन के सामने आ गया और हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के पहुंचने पर हाथी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जोरदार टक्कर के बाद हाथी ट्रैक पर ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे के मशक्कत करने के पश्चात ट्रैक से हाथी के शव को हटाने की कोशिश सफल हुआ जिसके बाद ट्रेनों का परिचालन किया जा सका।

रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर जंगलों से गुजरने वाली रेलवे लाइनों पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब कोई हाथी ट्रेन की चपेट में आया हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे और वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

वन विभाग करेगा जांच, रेलवे ट्रैफिक हुआ प्रभावित

हाथी के शव को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे रेलवे ट्रैफिक भी घंटों बाधित रहा। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और हाथियों की सुरक्षा के लिए संभावित उपायों पर विचार किया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा