राष्ट्रिय

रेलवे कर्मचारी परिवार के साथ चलती ट्रेन के सामने कूदा, 4 लोगों की मौत

झारखंड वार्ता न्यूज

मध्यप्रदेश: जबलपुर में बुधवार को एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उसने अपनी पत्नी रीना चढ़ार और छह साल तथा तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन से कटने की वजह से चारों की मौके पर मौत हो गई।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।