---Advertisement---

रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने अवैध बियर के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार

On: June 19, 2024 3:01 AM
---Advertisement---

मुरी:- रेलवे सुरक्षा बल मुरी ने सतर्क ऑपरेशन के तहत एक व्यक्ति को 48 बोतल अवैध बियर के साथ गिरफ्तार किया। बताते चले की अमृत कुमार उम्र (21) वर्ष पिता पप्पू पासवान ग्राम सलारपुर दनियामा पटना निवासी दिन के करीब 3:30 बजे पीठ पर एक बैग टांगें और हाथ में थैला लिए हुए स्टेशन परिसर में प्रवेश किया और काफी जल्दबाजी में ट्रेन संख्या 12366 रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने का कोशिश किया। उसी समय रेलवे सुरक्षा बल मुरी के टीम की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस द्वारा शक के आधार पर उसकी बैग और झोला को चेक किया गया तो उसमें अवैध बीयर मिला। पुलिस द्वारा बियर संबंधित कागजात और लाइसेंस मांगने पर वह व्यक्ति कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। अवैध बीयर की कीमत लगभग ₹5040 बताई गई। पुलिस द्वारा अग्रसर कार्रवाई हेतु मद्य एवं निषेध विभाग को सुचित किया गया। चेकिंग अभियान में मुरी रेलवे सुरक्षा बल के अवर निरीक्षक पवन कुमार, बसंत मल्लिक ,आरक्षी एस के सिंह, फ्लाइंग टीम रांची के आरक्षी प्रदीप, हेमंत,डी के जीतरवाल मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह