खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: रेलवे के विकास को लेकर रेल प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है और एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी में है इसके लिए नोटिस भी दिया जा चुका है। जिससे अतिक्रमणकारियों में खौफ का माहौल कायम है।

सूत्रों के मुताबिक टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बुधवार को बर्मामाइंस या गुदरी बाजार से अतिक्रमण हटाएगा। चक्रधरपुर मंडल के पत्र पर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है।
इससे 22 और 28 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलना तय हो गया। बताया जाता है कि, स्टेशन विकास और निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने जमीन से अतिक्रमण हटाने का नोटिस पहले दे चुका है। वहीं, बागबेड़ा थाना, बर्मामाइंस थाना और आरपीएफ को भी सुरक्षा के तहत पत्र दिया गया है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।