---Advertisement---

राजेश कुमार बने बरडीहा प्रखंड के नए बीडीओ

On: October 7, 2025 8:39 PM
---Advertisement---

बरडीहा: उपायुक्त गढ़वा दिनेश कुमार यादव के कार्यालय के आदेश के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी राजेश कुमार को बरडीहा प्रखंड का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बनाया गया है.

मंगलवार को राजेश कुमार ने बरडीहा प्रखंड के प्रभारी बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार सहाय से प्रभार ग्रहण किया.प्रभार सौपने के बाद कांडी प्रखंड के बीडीओ सह सिओ सह एमओ राकेश सहाय ने बरडीहा प्रखंड की जनता का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया.

इधर बरडीहा प्रखंड का प्रभार लेने के बाद राजेश कुमार द्वारा प्रखंड सह अंचल कर्मियों को ससमय कार्यालय आने और जन साधारण को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील