
गढवा : जिला पाल महासभा के तत्वाधान में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि मनाई गई. गढवा जिला मुख्यालय के नीलांबर – पीताम्बर बहुदेशीय नगर भवन के समीप स्थित *राजमाता अहिल्याबाई होल्कर* के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पाल समाज के लोगों ने इस महान पुण्यात्मा को याद किया. कार्यक्रम के पूर्व प्रतिमा स्थल की विशेष साफ़-सफाई की गई एवम परिसर को फ़ूलों से सजाया गया. तत्पश्चात विभिन्न गाँव से सैकड़ों की संख्या में आए हुए पाल बंधुओं के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर अमर रहे के नारों से परिसर गूंज उठा. उक्त अवसर पर प्रमुख समाजसेवी श्री राकेश पाल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर भारतीय सनातन संस्कृति की ध्वज वाहक थी. उन्होंने विश्वविख्यात काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात के सोमनाथ मंदिर, बिहार के गया जी स्थित प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर समेत सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया. कई नए मंदिर बनवाये. धर्मशालाएं बनवाए. गरीबों के लिए निःशुल्क भोजनालय शुरू करवाये. गुलाम भारत मे एक महिला का समाज के प्रति ऐसा समर्पण अद्वितीय उदाहरण है. कार्यक्रम मे गढवा जिला पाल महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार पाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर का सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है. गडरिया पाल वंश में जन्मी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर हम सबों की धरोहर है. हम सभी गड़रिया पाल वंशज़ उनपर गर्व करते है. इस कार्यक्रम में जोबरईया,
सहिजना, नवादा, तिलदाग, परिहारा, बरवाही, नगदरवा आदि गाँव से पाल समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में पाल महासंघ के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार पाल,दिलीप पाल,योगेन्द्र पाल, सत्येन्द्र पाल, उदय पाल, अजय पाल की विशेष भागीदारी रही. उक्त कार्यक्रम में पाल महासंघ के संरक्षक श्री बुधन पाल, रामदास पाल, विश्वनाथ पाल, नागेन्द्र पाल, शिवपूजन पाल, मंजय पाल, मनीष पाल, रामदेव पाल, विजय पाल,सुनीता देवी, प्रभा देवी, अनीता देवी समेत सैकड़ों की संख्या में पाल समाज के लोग उपस्थित रहे.






