---Advertisement---

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय बरडीहा में राजू कुमार सिंह ने संभाला प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार

On: September 23, 2025 8:10 PM
---Advertisement---

बरडीहा (गढ़वा): उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, बरडीहा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री राजू कुमार सिंह ने विद्यालय के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्री संध्या कुमारी से विधिवत पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर एक छोटे से समारोह का भी आयोजन किया गया, जहाँ विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रीमति संध्या कुमारी के योगदान की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि श्रीमति संध्या कुमारी ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए और अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने निवर्तमान प्रधानाध्यापक को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


नए प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री राजू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि वे विद्यालय के शैक्षणिक और भौतिक विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श केंद्र बने, जहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास का अवसर मिले। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सबकी सामूहिक भागीदारी से ही विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।


इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित थे, जिनमें विपिन सर, सच्चिदानंद सर, धर्मजीत सर, विजय सर, मनोज सर, धर्मवीर सर, रोहित सर, बरकत सर, अभिषेक विश्वकर्मा, अविनाश सर, अमित कुमार मेहता, अनूप सर, मिथलेश सर, निरंजना मैडम, पंकज सर सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ शामिल थीं। सभी ने नए प्रभारी प्रधानाध्यापक का स्वागत किया और उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू