रांची: मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। इस अवसर पर राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी श्री जीनल एन० गाला, तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री मंजूर अंसारी भी उपस्थित रहे।