---Advertisement---

हिन्दू महापरिवार ने रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया

On: April 8, 2025 3:15 PM
---Advertisement---

रांची:हिन्दू महापरिवार ने रांची के मुख्य मार्ग फिरायालाल चौक पर पर रामनवमी के अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया है।इस अवसर पर राम जन्मोत्सव की खुशी में सामूहिक हनुमान चालीसा , धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस पर्व का उद्देश्य हिन्दू संस्कृति, परंपरा और एकता को मजबूती से प्रकट करना था।


कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए थे –

श्री राजेश अयान, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू महापरिवार

श्री सौमेन दत्ता, प्रदेश अध्यक्ष, हिन्दू महापरिवार

श्रीमती नम्रता सोनी,

श्रीमती स्वेता सिंह,

श्री रवि प्रकाश, रोहित प्रकाश प्रीत, संदीप गुप्ता,पिंटू दुबे,रागिनी जायसवाल, रजनी, अंकित गुप्ता, सौरव कुमार, बिनय कुमार, उमा शंकर साहू, प्रदीप मानसरिया,चीकू मंसारिया, पार्थ मंसारिया,स्वप्ना चटर्जी,आनंद साही,दित्या घोष,पंकज जोशी, प्रभाकर,अशोक ठाकुर, अनुज कुमार, विप्लव, कुमुद पांडे,निर्मला देवी,रोहित सिंह, धीरज कुमार सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार राकेश कुमार, प्रमोद अग्रवाल,इंडियन आइडल फेम रजत आनंद जी उपस्थित थे!


मुख्य अतिथि के तौर पे सी पी सिंह , संजय सेठ , आशा लकड़ा , संजीव विजयवर्गीय , राजीव रंजन प्रसाद ,भैरव सिंह,आदित्य विक्रम जायसवाल, शशांक राज, उपस्थित थे l


मंच से समिति ने हज़ारों रामभक्तो को भगवा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया!

समिति ने राम भक्तों के बीच तलवार वितरण किया!


मंच से समिति ने रामभक्तों के बीच चिप्स, जूस, चॉकलेट, चने का वितरण किया!

इस अवसर पर श्री राजेश अयान ने कहा था, “रामनवमी हिन्दू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित करता है। इस वर्ष हमने इसे और भी भव्य तरीके से मनाया है. ताकि पूरे समाज को एकजुट किया जा सके।”


कार्यक्रम के दौरान प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें श्रीराम के जीवन पर आधारित मंचन, भव्य भजन संध्या, और श्रीराम की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। हिन्दू महापरिवार के सभी सदस्य इस पर्व को और भी खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे. है. और उन्होंने सभी को इसमें भाग लेने की अपील की ।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल धार्मिक अनुष्ठान करना था, बल्कि समाज में भाईचारे, सौहार्द्र और एकता को भी बढ़ावा देना था। इसके अलावा, हिन्दू महापरिवार ने समाज के सभी वर्गों को साथ लाकर एकजुटता की मिसाल पेश की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now