राष्ट्रिय

नक्सली फरमान के बाद 21 साल से बंद पड़ा था राम मंदिर, CRPF ने खुलवाया

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

छत्तीसगढ़:- सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित चिंतलनार थाना इलाके के केरलापेंदा गांव में भगवान राम का मंदिर कई सालों पहले बनाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि 1970 मे मंदिर की स्थापना बिहारी महाराज द्वारा की गई थी। साल 2003 के आसपास नक्सलियों ने इस मंदिर को बंद करने का फरमान सुनाया था। उस समय नक्सलवाद अपने चरम पर था और ग्रामीणों को डर था कि यदि उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ जारी रखा तो उन्हें नक्सलियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

2023 में CRPF की 74वीं वाहिनी ने लखापाल और केरलापेंदा गांव में अपना कैंप स्थापित किया। जवानों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जवानों को मंदिर के बारे में बताया और उन्हें बताया कि कैसे नक्सलियों ने मंदिर को बंद कर दिया था।

जवानों ने मंदिर के कपाट खोलने का फैसला किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर मंदिर की साफ-सफाई की और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। यह घटना नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों में विकास और लोगों के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।