झारखंड

रमण साहु बने सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान के अध्यक्ष

सिल्ली: सिल्ली राधिका मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति का एक बैठक सोमवार को सुखेंदु सेन गुप्ता के अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रमण साहु को दुर्गोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया। रमण साहु सिल्ली स्थित अरुणुमा पब्लिक स्कूल के संचालक हैं। ये क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए सदा तत्पर रहते हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति के पुर्व अध्यक्ष स्व मनोहर साव के निधन के बाद अध्यक्ष का पद रिक्त था। आज सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चयन किया गया गया। मौके पर सुमन साहु, राजेश साहु, भागवत सोनार, पुर्व मुखिया सुरेश मुंडा, ऋषिकेश सोनार,सुजीत सोनार, जगदीश गोरांई, सुधीर साहु, प्रदीप विश्वकर्मा, कांचन सोनार, दीपक सोनार, कार्तिक गोरांई, शिशिर दत्त, मनोज विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा, चंडी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।