---Advertisement---

रमना: झामुमो कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान, अनंत प्रताप देव को जिताने की अपील

On: November 4, 2024 3:57 PM
---Advertisement---

रोहित रंजन

रमना (गढ़वा): रमना प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के सपही,कर्णपुरा, टंडवा,रोहिला,बहियार, सिलिदाग सहित एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता ताहिर अंसारी ,उप प्रमुख पति मंसूर अंसारी,प्रमोद, आनंद राम,अखिलेश उरांव, नीतिश ठाकुर,सुरेश यादव,राजेंद्र उरांव,गुलाम खली, बुधन सिंह ने  सरकार की महत्वाकांक्षी सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, अबुवा आवास, सर्वजन पेंशन, मंईयां सम्मान योजना, ऋण माफी, बिजली बिल माफी, मुफ्त बिजली जैसी जानकारी महिला पुरूष ग्रामीणों को दी तथा इन योजनाओं का निरंतर लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को पुनः महागठबंधन की सरकार बनाने की अपिल करते हुए भवनाथपुर विधानसभा से अनंत प्रताप देव को जिताने की अपील की।

इस दौरान झामुमो नेताओं ने कहा की इस बार भवनाथपुर की जनता परिवर्तन करने के लिए तैयार है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं’: समीक्षा बैठक में सख्त दिखे विधायक नरेश प्रसाद सिंह

मझिआंव नगर पंचायत में LPG संकट: अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने SDO को पत्र लिख वितरण केंद्र खोलने की मांग की

गढ़वा:छापामारी के दौरान पकड़े गए 14 जोड़ों में से चार ने सड़क पर ही शादी रचाई

मंडल डैम के विस्थापित तथा बिश्रामपुर – बालीगढ़ के लोगों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, बोले झारखंड सरकार आदिवासियों के साथ कर रही है अन्याय

मंडल डैम विस्थापन को लेकर ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, सरकार पर लगाया अन्याय का आरोप

गढ़वा में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, एसडीएम की छापेमारी में दुकान सील