July 26, 2026

रमना: झामुमो प्रत्याशी अनन्त प्रताप देव की जीत पर बंटी मिठाई, जमकर हुई आतिशबाजी

Picsart_24-11-23_19-01-35-258.jpg

रोहित रंजन


रमना (गढ़वा): महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी अनन्त प्रताप देव ने 146265 मत लाकर विधायक भानु प्रताप शाही को 21462 मतों से पराजित कर दिया. जिसके बाद झामुमो के कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़कों पर जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी.

वही मुख्य सड़क से शाहिद भगत सिंह चौक,सब्जी बाजार आदि जगहों पर जुलुस के शक्ल खुशी का इजहार किया. इस दौरान समर्थक एक दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर तथा पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया.

इस अवसर पर मुन्ना प्रसाद, डॉ. पारस नाथ, रोहित रंजन,इदरीश राय,नागेंद्र सिंह,रोहित वर्मा,अनुज कुमार,अमित यादव,नरेश प्रसाद,मंजन प्रसाद, लाला सिंह,राकेश सिंह, गुड्डू सिंह, राजू सोनी,पिंटू कुमार,मुन्ना पासवान,अनिल गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता,संतोष यादव, चितरंजन सिंह, राजीव कुमार सहित सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल थें.

ख़बर को शेयर करें।