झारखंड

झारखंड प्रीमियर लीग मैच में रमेश स्पॉटिंग ने एचएलएम स्पोटिंग को 2/1 से हराया

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:- सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के बारहवें दिन सोमवार को रमेश स्पोर्टिंग बनाम एचएलएम स्पोर्टिंग तथा स्टोनेक्स सेवन बनाम बाबा स्पोर्टिंग के बीच खेला गया।
पहले मैच में रमेश स्पोर्टिंग ने 2/1 से एचएलएम स्पोटिंग को हराया। इससे पूर्व समाज सेवी श्यामसुंदर महतो, पुर्व जिप सदस्य सुशील महतो, बुद्धिजीवी मंच के लम्बोदर महतो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। वहीं रविवार देर शाम खेले गए मैच में सिल्ली यूनाइटेड ने बाबा स्पोटिंग के 3/0 से हराया। समाचार लिखे जाने तक सोमवार का दुसरा मैच देर शाम स्टेडियम में फ्लड लाइट की रोशनी में जारी था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।